27 सितंबर 2011 - 20:30

हज के फ़रीज़े को अदा करने हेतु हाजिओं का लखनऊ आगमन आज सवेरे से आरम्भ हो गया......

लखनऊः भारत से अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार हज के फ़रीज़े को अदा करने हेतु हाजिओं का लखनऊ आगमन आज सवेरे से आरम्भ हो गया।यद्धपि अभी सही तरह से हाजियों के ठहरने का प्रबंध नहीं हो सका है परन्तु कानपुर रोड पर बने हज हाउस में लोगों का जमा होना शुरू हो गया है ।जिन हाजियों के कागज़ात अपूर्ण थे उनमें अराजकता और अफरा तफ़री का माहौल था और गावों आदि से आने वाले सीधे साधे देहाती कुछ सामान घर पर छूट जाने के कारण बहुत परेशान दिख रहे थे।हाजियों की पहली उड़ान बृहस्पतिवार को शाम 4-15 पर होगी।समाचार समाप्त.....166